नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- माही है तो मुमकिन है। ये बात आप आईपीएल के दौरान सुनते आए होंगे। ये बात सच भी है, क्योंकि माही है तो मुमकिन है और नहीं हैं तो फिर मामला चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नामुमकिन होता जा रहा है। जी हां, एमएस धोनी के बिना CSK का ट्रैक रिकॉर्ड कुछ ऐसा ही है। सीएसके को पांच बार आईपीएल चैंपियन बना चुके धोनी पिछले तीन मैचों में इस सीजन नहीं खेले हैं। इसके अलावा पहले भी कुछ मैच धोनी ने मिस किए हैं और उन मैचों में टीम को सिर्फ एक बार ही जीत मिली है। आधा दर्जन से ज्यादा मुकाबले टीम धोनी के बिना खेल चुकी है। आईपीएल के इतिहास में एमएस धोनी ने सिर्फ 8 मुकाबले ही मिस किए हैं। 3 मुकाबले 2010 में, 2 मुकाबले 2019 में और 3 मुकाबले अब तक 2026 में उन्होंने सीएसके के लिए मिस किए हैं। हैरानी की बात ये है कि जिन 8 मैचों में एमएस धोनी प्लेइंग इले...