बिजनौर, जुलाई 19 -- नीट परीक्षा में नगर के प्रसिद्ध पैथोलॉजिस्ट आसिफ अंसारी की पुत्री माही शगुफ्ता ने 720 में से 602 अंक हासिल कर ऑल इंडिया स्तर पर 9367 रैंक प्राप्त कर नगर का नाम रोशन किया है।माही शगुफ्ता प्रारंभ से ही प्रतिभाशाली छात्र रही है उसने हाई स्कूल की परीक्षा ए ग्रेड में और इंटर की परीक्षा 94% अंकों के साथ सेंट मेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धामपुर से उत्तीर्ण की थी। इसके बाद उन्होंने आकाश कोचिंग सेंटर न्यू दिल्ली में नीट की कोचिंग ली और सफलता प्राप्त की।माही सगुप्ता ने अपनी सफलता के लिए अपने पिता डॉक्टर आसिफ अंसारी अपनी मां और अपने गुरु जनों का आभार व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- वंदना ने पास की नीट उसका कहना है कि उसके माता-पिता और गुरुजनों की प्रेरणा से ही उन्होंने यह सफलता दूसरे अटेम्प्ट में ही हासिल कर ली है। वह एक कुशल चिकित्सक...