माही ने अंतरराष्ट्रीय युवा संसद में दिखाई प्रतिभा
नवादा, अगस्त 3 -- रोह प्रखंड क्षेत्र के रतोई गांव की होनहार बिटिया माही भारद्वाज ने अंतरराष्ट्रीय युवा संसद में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। उसने महिला के प्रति सभी प्रकार के भेदभाव के उन्मूलन संबंधी समिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि का पुरस्कार प्राप्त किया है। माही की इस उपलब्धि से परिवार एवं गांव के लोग गौरवान्वित हैं। प्रतियोगिता के दौरान माही ने महिला अधिकार, समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण वैश्विक विषयों पर अपने प्रभावशाली विचार, तार्किक प्रस्तुति, नेतृत्व क्षमता तथा उत्कृष्ट संवाद कौशल का परिचय दिया। उसके शानदार प्रदर्शन से निर्णायक मंडल के लोग प्रभावित हुए और माही को यह सम्मान प्रदान किया।
माही के संबंध में जानकारी माही की माता नीतू कुमारी मड़रा पैक्स की अध्यक्ष हैं। उन्होंने इस उपलब्धि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.