गुमला, मार्च 7 -- गुमला प्रतिनिधि। खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहरी क्षेत्र की कई एजेंसियों और दुकानों में लगातार सर्च अभियान चलाकर एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक जब्त करने और उसे नष्ट करने की कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर प्रतिबद्ध फूड सेफ्टी की टीम ने अभियान के दौरान भारी मात्रा में एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक नष्ट कराया।शनिवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के नेतृत्व में निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने कोल्ड ड्रिंक के डिस्ट्रीब्यूटर और रिटेलर स्तर तक जांच अभियान चलाया।जांच के क्रम में पालकोट रोड स्थित मेसर्स माही इंटरप्राइजेज से विभिन्न ब्रांड के एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक जब्त किए गए। इसके बाद नगर परिषद के सहयोग से जब्त किए गए कोल्ड ड्रिंक को नष्ट करा दिया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानदारों को खाद्य सु...