माहिल तालाब में बुजुर्ग का उतराता मिला शव
उरई, जून 29 -- उरई, संवाददाता। शहर के मोहल्ला महावीरपुरा निवासी 80 वर्षीय मुन्नालाल बाथम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार सुबह उनका शव शहर के माहिल तालाब में उतराता मिला। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार मुन्नालाल बाथम रविवार सुबह घर से दूध लेने के लिए डिब्बा लेकर निकले थे लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। काफी इंतजार के बाद परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। पूरी रात खोजबीन के बावजूद जब कुछ पता नहीं चला तो परिजन चिंतित हो उठे। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने माहिल तालाब में एक शव उतराता देखा और इसकी सूचना तुरंत पुलिस व प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.