सराईकेला, मई 31 -- सरायकेला, संवाददाता । पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, सरायकेला द्वारा संचालित "चुप्पी तोड़ो-स्वस्थ रहो" अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर शनिवार को उप विकास आयुक्त रीना हांसदा की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। डीडीसी ने कहा कि माहवारी स्वच्छता केवल स्वास्थ्य का विषय नहीं, बल्कि महिलाओं एवं किशोरियों के सम्मान, गरिमा एवं सशक्तिकरण से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अभियान के दौरान अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वयं सहायता समूहों एवं ग्राम संगठनों के माध्यम से व्यापक जागरूकता गतिविधियां संचालित का निर्देश दिया। कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक किशोरी एवं महिला तक स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश पहुंचाना है, जिसके लिए सभी विभागों एवं समुदाय की स...