मधुबनी, मई 31 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी, निज संवाददाता। माहवारी स्वच्छता दिवस-2026 तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर रविवार को डीआरडीए सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता समिति एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तत्वावधान में जिला स्तरीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आगामी चार दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान, महावारी स्वच्छता प्रबंधन, सैनिटरी अपशिष्ट के सुरक्षित निपटान तथा चार प्रकार के कचरे के स्रोत स्तर पर पृथक्करण को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई。

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक संजीव झा एवं जिला सलाहकार, एसएलडब्ल्यूएम अमृता कुमारी ने किया। इसमें जिले के सभी प्रखंड समन्वयक, कार्यपालक सहायक एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक शामिल हुए। अधिकारियों ने बताया कि विश्व महावारी स्वच्छता दिवस के अ...