कटिहार, मई 30 -- हसनगंज, संवाद सूत्र उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, हसनगंज में 25 मई से 30 मई तक आयोजित छह दिवसीय माहवारी स्वच्छता एवं जागरूकता सप्ताह का समापन शनिवार को विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों एवं समुदाय में माहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इससे जुड़े सामाजिक मिथकों एवं वर्जनाओं को दूर करना था। यह भी पढ़ें- माहवारी स्वच्छता एवं जागरूकता सप्ताह का सफल समापन, छात्राओं को किया गया पुरस्कृतकार्यक्रम की गतिविधियाँ जागरूकता सप्ताह के दौरान विद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता, माहवारी क्विज़, निबंध लेखन प्रतियोगिता, जागरूकता सत्र एवं माहवारी स्वच्छता और प्रबंधन पर परिचर्चा जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में छात्राओं न...