खगडि़या, मई 30 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के निर्देशानुसार विश्व महामारी दिवस पर अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई बन्नी तथा समसपुर में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें दोनों पंचायतो के महिला स्वच्छता कर्मियों को माहवारी के बारे में जानकारी दी गयी। समसपुर पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक गणेश कुमार ने कहा कि 28 से आगामी 31 मई तक चार दिवसीय माहवारी विशेष जागरूकता अभियान पंचायत में चलाए जा रहा है। पहले माहवारी को लेकर समाज में बहुत सारे मिथक और गलत धारणाएं थीं। धीरे-धीरे शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता और महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से अब काफी बदलाव आया है। पुराने समय में माहवारी को अशुद्ध माना जाता था। यह भी पढ़ें- खगड़िया : माहवारी एक प्राकृतिक प्रक्रिया,लोगों में जागरूकता बहुत जरूरी : पर्यवेक्षक लड़की और महिलाओं को रसोई में...