नवादा, जून 27 -- महिला एवं बाल विकास निगम के अंतर्गत संचालित मिशन शक्ति के तहत जिला हब फॉर एमपावरमेंट ऑफ वीमेन, नवादा के सौजन्य से माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान एवं अधिकारों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, नावाडीह में एक दिवसीय उन्मुखीकरण सत्र का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम में बताया गया कि माहवारी एक प्राकृतिक एवं सामान्य जैविक प्रक्रिया है, जिसके प्रति समाज में फैली भ्रांतियों एवं संकोच को दूर करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्वस्थ एवं स्वच्छ जीवनशैली के लिए माहवारी के दौरान उचित स्वच्छता अपनाने पर विशेष बल दिया। उन्मुखीकरण सत्र के दौरान विशेषज्ञों द्वारा माहवारी से संबंधित वैज्ञानिक तथ्यों, स्वच्छता के महत्व, सुरक्षित...