उन्नाव, अप्रैल 3 -- उन्नाव। दो दशक बाद लागू हुई महायोजना-2031 के बावजूद जिले में सुनियोजित और वैध विकास की दिशा में कोई खास असर नहीं दिख रहा है। कागजों पर पास की गई योजना सिर्फ यूएसडीए के दफ्तर तक सीमित रह गई है, जबकि हकीकत में इसे लागू कर अवैध निर्माण रोकने के मंसूबे पूरी तरह नाकाम साबित हो रहे हैं। शुक्लागंज विकास प्राधिकरण क्षेत्र में इस समय अवैध निर्माण की भरमार है। भवन मालिक बिना मानक नक्शे के निर्माण करा रहे हैं, जबकि विभाग के सहायक और अवर अभियंता इस पर नजर रखने में नाकाम हैं। लखनऊ- कानपुर हाईवे से लेकर पीडी नगर, आदर्श नगर और निराला नगर जैसे शहर के अंदरूनी इलाकों में मानकों की परवाह किए बिना भवन बनाए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, अभियंताओं को इन अवैध निर्माणों की पूरी जानकारी है, लेकिन निजी स्वार्थ या दबाव के कारण कार्रवाई नहीं की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.