देवघर, जून 16 -- पाथरोल प्रतिनिधि सिद्धपीठ कालीधाम पाथरोल के ऊपर टोला बरगद पेड़ के पास एक घर में चल रहे मास व्यापी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन सोमवार को किया गया। समापन के अवसर पर मां काली मंदिर के वयोवृद्ध पुजारी आकुल आचार्य ने अपने संबोधन में कहा की सनातन परंपरा में श्रीमद्भगवत कथा जीवन सैली को सहज बनाने में सहायक है। प्रकृति प्रेम, उपासना का सर्वोत्त्म हिस्सा है। ईश्वर भक्ति ही मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है। इस अवसर पर भंडारा प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद लेने और आरती में दर्जनों की संख्या में महिलाएं व पुरुष शामिल हुए। एक माह तक भजन-कीर्तन और कथा से श्रद्धालु ओत-प्रोत होते रहे। यह भी पढ़ें- भागवत कथा के समापन पर भण्डारे का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...