मास पारायण पाठ का समापन, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
भागलपुर, जून 16 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। चौधरी टोला स्थित प्राचीन ठाकुरबाड़ी में विगत एक माह से चल रहे श्रीरामचरितमानस पाठ का सोमवार को समापन हो गया। इस अवसर पर पाठ, हवन और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यह भी पढ़ें- पुरुषोत्तम मास के समापन पर कालिका माता मंदिर में यज्ञसमापन समारोह पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) के अवसर पर 17 मई से प्रारंभ हुआ यह धार्मिक अनुष्ठान 15 जून को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने पूरे माह नियमित रूप से श्रीरामचरितमानस का पाठ कर भक्ति एवं आध्यात्मिक साधना का लाभ प्राप्त किया। आयोजन के प्रधान सेवायत एवं प्रबंधक पंडित बालकृष्ण पाण्डेय ने बताया कि वर्षों बाद इस आयोजन का अवसर मिला। उन्होंने पूरे माह सहयोग और सहभागिता निभाने वाले सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं के मंगलमय जीवन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.