रांची, मई 22 -- रांची, संवाददाता। विश्व जैव विविधता दिवस 2026 के अवसर पर झारखंड बायोडायवर्सिटी बोर्ड द्वारा बीएनआर चाणक्य में आयोजित कार्यक्रम में मनोज कुमार शर्मा को पर्यावरण पत्रकारिता के लिए तिलका मांझी अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान झारखंड बायोडायवर्सिटी बोर्ड के चेयरमैन विश्वनाथ साहा और पीसीसीएफ संजीव कुमार ने प्रदान किया। मनोज कुमार शर्मा 'ग्रीन रिवोल्ट' पर्यावरण समाचार पत्र के संपादक हैं। कार्यक्रम में झारखंड के पांच अन्य पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- जैव विविधता संरक्षण के संदेश संग नैनीताल जू में हुई प्रतियोगिता यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीयी जैव विविधता दिवस: पृथ्वी को बचाने का बच्चों ने लिया संकल्प, निकली प्रभात फेरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...