नई दिल्ली, अगस्त 13 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया है कि दिल्ली मास्टर प्लान-2047 में कमजोर नागरिक बुनियादी ढांचे में सुधार किए बिना हाईराइज इमारतों के निर्माण पर जोर दिया गया है। इससे मध्यम वर्ग और गरीब आबादी के हितों की अनदेखी होगी और बिल्डर लॉबी को फायदा पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि राजधानी पहले ही घटते हरित क्षेत्र, वायु और जल प्रदूषण, जल आपूर्ति की कमी, पुराने सीवर और पानी की पाइपलाइनों, वाहनों के बढ़ते दबाव और जर्जर सड़कों जैसी समस्याओं से जूझ रही है। यह भी पढ़ें- देखिए, इस शहर का कामकाज कितने कामचलाऊ तरीके से चल रहा है, दिल्ली में अवैध निर्माण पर SCमास्टर प्लान की मंजूरी में देरी यादव ने कहा कि मास्टर प्लान को मंजूरी देने में देरी हुई, लेकिन इसमें दिल्ली की मौजूदा बुन...