मऊ, मार्च 28 -- मऊ, संवाददाता। हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत सिंह के नेतृत्व में मास्टर प्लान विभाग में भ्रष्टाचार, अवैध धन वसूली के खिलाफ मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया है कि सरकारी भूमि पर पैसा लेकर गलत तरीके से अवर अभियंता मास्टर प्लान द्वारा सहादतपुरा अर्बन क्षेत्र में मानचित्र स्वीकृत करते हुए अवैध निर्माण करने वालों को संरक्षण प्रदान किया जा रहा है। आरोप लगाया गया कि मौज सहादतपुर अर्बन तहसील सदर मऊ की भूमि मामले में 21 जनवरी 2020 से खातेदार का नाम निरस्त होकर जे.जे. सोसाइटी जरिए उत्तर प्रदेश सरकार के खाते में दर्ज कर दी गई है। आरोप लगाया कि मास्टर प्लान के अवर अभियंता के सह पर सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। जिलाधिकारी को पत्रक के माध्मय ...