जौनपुर, फरवरी 27 -- जौनपुर, संवाददाता। विद्यालय प्रबंधन समितियों को अधिक सक्रिय बनाने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से गुरुवार को बीएसए कार्यालय सभागार में मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन हुआ। कार्यशाला में डीसी सामुदायिक शिक्षा सत्येंद्र गुप्ता ने सहायक वित्त और लेखाधिकारी का बुके देकर स्वागत किया। इस विद्यालय प्रबंध समितियां अपने दायित्वों को सही ढंग से समझें और उनका प्रभावी पालन करें तो विद्यालयी व्यवस्थाएं मजबूत हो सकती हैं। इस दौरान एसएमसी गठन के समय प्रधानाध्यापक अभिभावकों के साथ बैठक कर जिम्मेदार तथा सक्रिय समिति तैयार करने के बारे में बताया गया। प्रशिक्षक सुभाष तिवारी ने नई शिक्षा नीति के प्रमुख प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षक सिनिध कुमार सिंह ने विकास खंड स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण ...