रांची, अगस्त 19 -- खूंटी, संवाददाता। जन शिक्षण संस्थान की ओर से 18 और 19 अगस्त को तोरपा रोड स्थित कार्यालय सभागार में क्षमता निर्माण और उद्यमिता विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न ट्रेडों के मास्टर ट्रेनर्स को कौशल विकास, स्वरोजगार, उद्यमिता और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर प्रशिक्षणार्थियों के बेहतर मार्गदर्शन के लिए सक्षम बनाना था। कार्यक्रम में फैक्ट्री इंस्पेक्शन के अधिकृत अधिकारी गौरव सिंह, जिला रोजगार पदाधिकारी आनंद कुमार, जिला उद्यमी समन्वयक मंजू मिंज, मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्योग विकास बोर्ड के प्रखंड समन्वयक आशीष वर्मा और जन शिक्षण संस्थान के प्रभारी निदेशक शैलेश कुमार मौजूद रहे। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को उद्यम स्थापना, स्वरोजगार, वित्तीय सहायता, ऋण सुविधा और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। यह भ...