मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण पूरा
मिर्जापुर, अगस्त 23 -- मिर्जापुर, संवाददाता। जनपद में कार्यरत स्पेशल एजुकेटर का तीन दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण रानी कर्णावती पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय में आयोजित किया गया। इस दौरान प्रत्येक विकास खंड के दो-दो स्पेशल एजुकेटर को प्रशिक्षण दिया गया। ट्रेनर अजय सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री को प्रशिक्षण देने के बारे में जानकारी दी। दिव्यांगता से संबंधित पहचान, उनके लक्षण के बारे में बताया गया। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा केशराज सिंह ने बताया कि प्रत्येक विकास खंड में आंगनबाड़ी कार्यकत्री दिव्यांगता पहचान के बारे में शिक्षण दिया जाएगा। जनपद के 541 आंगनबाड़ी को प्रथम चरण में प्रशिक्षित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.