देवघर, दिसम्बर 29 -- पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान पीटीआई जसीडीह देवघर में सोमवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत मास्टर जलसहियाओं का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। 29 से 31 दिसंबर 2025 तक चलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन मधुपुर के कार्यपालक अभियंता राहुल प्रियदर्शी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान पीटीआई जसीडीह देवघर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण चरण 2 पर विस्तृत जानकारी दी जा रही है। जल जीवन मिशन अंतर्गत पेयजलापूर्ति योजनाओं का प्रकार एवं आंकड़ों का संधारण , जलसहिया एवं ग्राम जल स्वच्छता समिति की भूमिका, झार जल पोर्टल की जानकारी, जल गुणवत्ता निगरानी एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.