पीलीभीत, मई 4 -- पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में मास्टर कंट्रोल रूम को शुरू कर दिया गया है। इसमें बाघ मित्रों की भूमिका को भी खास बनाया गया है। जंगल में होने वाली गतिविधियों को महज एक क्लिक पर अफसरों तक पहुंचाया जाएगा। कंट्रोल रूम को पीलीभीत टाइगर रिजर्व मुख्यलाय पर स्थाापित कर सक्रिय कर दिया गया है। कंट्रोल रूम से उत्तराखंड और नेपाल बॉर्डर से सटते पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल क्षेत्र को कनेक्ट किया गया है। यहां हाई सेंसिटिव कैमरों से पल पल की जानकारियां ली जाएंगी। साथ ही किसी भी असामान्य गतिविधियों पर अधिकारियों को अवगत कराते हुए संबंधित रेंज के अफसरों को इत्तला कर कार्यवाही कराई जाएगी। करीब 73 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में फैले पीलीभीत टाइगर रिजर्व के एरिया में पांच रेंज है। इनमें बराही, महोफ, माला, दियोरिया और हरिपुर रेंज हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.