रुद्रपुर, अप्रैल 15 -- दीप पाठक, काशीपुर l मास्टर इंटरनेशनल स्कूल में बैसाखीपर्व बड़े ही उत्साह, उल्लास और पारंपरिक रंगों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कक्षा प्री-नर्सरी से लेकर यूकेजी तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। इसके बाद बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में पंजाबी संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। छोटे-छोटे बच्चों ने भांगड़ा और गिद्दा जैसे लोकनृत्यों पर शानदार प्रदर्शन किया, बच्चों की मासूमियत और उत्साह ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। विद्यालय की प्रधानाचार्या दीपिका अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि बैसाखी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- काशी प्रबुद्ध महिला मंच की सदस्यायों ने मंगलवार को ढोल की थाप पर पंजाबी गीत और गिद्दा ...