कानपुर, जनवरी 30 -- कानपुर। त्रिवेन्द्रम (केरल) में 29 जनवरी को 46वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप-2026 का आयोजन हुआ। इसमें कानपुर के पनकी निवासी मास्टर्स एथलीट आनंद शाह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तर प्रदेश और कानपुर का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता से करीब 20 दिन पहले अभ्यास के दौरान कंधे में चोट लगने के बावजूद आनंद शाह ने हार नहीं मानी और पदक के लिए लगातार अभ्यास जारी रखा। इस चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आनंद शाह का चयन वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए हुआ है जो दक्षिण कोरिया में आयोजित की जा रही है। आनंद शाह ने यह स्वर्ण पदक अपने दिवंगत खिलाड़ी व बचपन के मित्र स्व. नरेंद्र कुमार सिंह को समर्पित किया, जिनका पिछले वर्ष कुंभ के दौरान निधन हो गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान क...