मास्टरमाइंड कुलकर्णी व शिवराज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
नई दिल्ली, मई 27 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। राउज एवेन्यू कोर्ट ने नीट पेपर लीक मामले में कथित सरगना पीवी कुलकर्णी और सह-आरोपी शिवराज रघुनाथ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यरत विशेष न्यायाधीश विद्या प्रकाश ने दोनों आरोपियों को दस जून तक जेल भेजने का आदेश दिया। दोनों आरोपियों की सीबीआई हिरासत की अवधि समाप्त हो गई थी। मामले की जांच कर रही सीबीआई ने अब तक इस प्रकरण में 13 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिससे इस घोटाले के व्यापक नेटवर्क का संकेत मिलता है। वहीं, कोर्ट ने डॉक्टर मनोज शिरुरे और फिजिक्स शिक्षक तेजस हर्षदकुमार शाह को एक जून तक सीबीआई हिरासत में भेजा दिया है। यह भी पढ़ें- नीट यूजी पेपर लीक के दो और गुनहगार गिरफ्तार यह भी पढ़ें- NEET UG : नीट पेपर लीक केस में 2 और गिरफ्तार, एक डॉक्टर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.