नई दिल्ली, जनवरी 8 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। तुर्कमान गेट इलाके में अवैध निर्माण हटाने के दौरान हुए हंगामे में पत्थरबाजों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए मास्क, मंकी टोपी, हूडी और रूमाल का इस्तेमाल किया। पुलिस के मुताबिक ज्यादातर फुटेज में उपद्रवी चेहरा ढके हुए दिखाई दे रहे हैं। जांच में यह भी सामने आया कि घटना से पहले यूपी के सांसद ने इलाके के स्थानीय लोगों के साथ बैठक की थी। पुलिस तकनीकी जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे घटनास्थल पर कब तक मौजूद थे। ज्वाइंट कमिश्नर मधुर वर्मा ने कहा कि जांच में शामिल किसी की भी भूमिका सामने आने पर उसे पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि हिंसक झड़प में केवल स्थानीय लोग नहीं, बल्कि कई बाहरी लोग भी शामिल थे। पुलिस का संदेह है कि सोशल मीडिया के जरिए बाहर से लोगों को बुल...