सहरसा, मार्च 21 -- सोनवर्षा राज। थाना क्षेत्र के खजुरहा पंचायत अंतर्गत भंवडा गांव के कुसहा टोला में गुरुवार रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक महिला को देसी मस्कट के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिला की पहचान हरिलाल सादा की पत्नी मनोरी देवी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि महिला अवैध हथियार छुपाकर रखी थी। पूछताछ में उसने मवेशियों की सुरक्षा के लिए हथियार रखने की बात कही। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...