हजारीबाग, मई 16 -- इचाक, प्रतिनिधि। प्रखंड के चर्चित मासूम हत्या कांड में फरार आरोपी मंजू देवी के घर इचाक पुलिस ने इश्तहार चस्पा कर न्यायालय में शीघ्र आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है। न्यायालय से निर्गत इश्तहार में कहा गया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करने पर घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि जलौंध गांव निवासी दीपक मेहता के साढ़े तीन वर्षीय पुत्र अनुभव कुमार की हत्या 22 अक्टूबर 2025 की संध्या कर दी गई थी। आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को अपने वाहन के बोनट में छिपा दिया था। घटना के संबंध में मृतक के माता-पिता ने अखिलेश कुमार, मंजू देवी, कविता देवी एवं प्रियंका कुमारी को आरोपी बनाया था। मामले में इचाक थाना कांड संख्या 146/25 दर्ज किया गया था। चार आरोपियों में से अखिलेश कुमार आत्मसमर्पण ...