दरभंगा, फरवरी 10 -- दरभंगा। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में गत शनिवार की रात छह वर्षीया बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या होने के बाद रविवार को किये गए बवाल मामले में पुलिस ने छह युवकों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान श्रवण साह, विकास सहनी, उमेश राम, राहुल सहनी, परशुराम सहनी एवं नंदलाल सहनी के रूप में की गयी है। सभी आरोपित आसपास के मोहल्ले के ही रहने वाले हैं। इस मामले में गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त विकास महतो को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में कादिराबाद, बाघ मोड़ व बेला दुर्गा मंदिर के पास बवाल करने वाले 43 नामजद व 40 से 50 अज्ञात उपद्रवियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार के बयान पर सरकारी काम में बाधा डालने, सड़क जाम, आगजनी व तोड़फोड़ करने के आरोप में विश्वविद्यालय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.