प्रयागराज, मार्च 20 -- मासूम से दुष्कर्म के दोषी को 21 वर्ष की सजा जिला न्यायालय-उतरांव इलाके में अप्रैल 2024 में हुई थी शर्मनाक घटना-तीन वर्षीय बच्ची को खेलाने के बहाने ले गया था आरोपीप्रयागराज, विधि संवाददाता।उतरांव थानाक्षेत्र में तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट ने दोषी को 21 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोषी पर 15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।यह निर्णय अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) विनोद कुमार चौरसिया की अदालत ने अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक विनय कुमार त्रिपाठी के तर्कों सुनकर तथा सबूतों का अवलोकन करने के बाद दिया। इसके अतिरिक्त न्यायालय ने आदेश दिया कि जुर्माने में से 10 हजार रुपये पीड़िता को दिए जाएंगे तथा राज्य सरकार की ओर से 50 हजार रुपये का म...