मासूम से दुष्कर्म के आरोपी का घर बुलडोजर चलाकर किया जमींदोज
पीलीभीत, जून 18 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम उगनपुर में आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी मोहम्मद उमर के घर पर बुधवार को प्रशासन का डंडा चला। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की भारी मौजूदगी में राजस्व विभाग की टीम ने जेसीबी मशीनों की मदद से आरोपी के घर को पूरी तरह जमींदोज कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। रविवार को पड़ोस के गांव की रहने वाली एक आठ वर्षीय बालिका को अगवा कर दो दिन तक बंधक बनाने और उससे दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस मुख्य आरोपी मोहम्मद उमर के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। बुधवार दोपहर एसडीएम अमरिया मयंक गोस्वामी, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी और प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम जेसीबी के साथ आरोपी के ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.