लखनऊ, अप्रैल 22 -- लखनऊ,संवाददाता। महानगर पुलिस ने मंगलवार देर मासूम से दुष्कर्म करने वाले अधेड़ को गिरफ्तार कर लिया।इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश मिश्रा ने बताया बीते मंगलवार को पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर दी थी। मां ने बताया कि उसकी पांच साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी आरोपी छेदीलाल आया और बेटी को बहलाफुसला कर अपनी स्कूटी में बैठा लिया। इसके बाद आरोपी बेटी को तिकुनिया पार्क के पीछे सुनसान जगह पर कपड़े प्रेस करने वाली दुकान के अंदर ले गया। आरोप है कि वहां आरोपी ने पहले शराब पी। इसके बाद बेटी के साथ छेड़छाड़ की। जब बेटी रोने लगी तो आरोपी उसे घर पर छोड़कर भाग गया। बेटी काफी गुमसुम थी। वजह पूछने पर उसने रोते हुए पूरी घटना बताई। मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी को देर रात सौमित्र वन के पास अकबरनगर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.