बदायूं, अप्रैल 15 -- बिल्सी क्षेत्र एक गांव में छह साल की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को सपा सांसद आदित्य यादव पहुंचे। परिजनों से मुलाकात कर बच्चों की हालत देखी। परिजनों ने सांसद से कहा कि पुलिस अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी और शुरुआत से ही आरोपी को बचाने का प्रयास करती रही। सांसद आदित्य यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से बात की और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस तरह की जघन्य घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाई जाएगी। यह भी पढ़ें- दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार सांसद ने बिल्सी क्षेत्र में लगातार सामने आ रही घटनाओं पर चिंता जताते हु...