वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 1 -- यूपी के गोरखपुर में मासूम के साथ हैवानियत करने वाले आरोपी को कोर्ट ने 17 दिन में सजा सुना दी है। दरअसल, छह साल की मासूम से हैवानियत के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश, पाक्सो कोर्ट अशोक कुमार यादव ने मंगलवार को आरोपितों पर फैसला सुना दिया। आरोपित युवक को जहां कोर्ट ने उम्रकैद (जिंदा रहने तक जेल) की सजा सुनाई है, वहीं, बेटे को बचाने के लिए साक्ष्य छिपाने वाली मां को भी चार साल की सजा दी है। कोर्ट का यह फैसला चार्जशीट दाखिल करने के 17वें कार्य दिवस में ही आ गया। जिले का यह पहला मामला होगा, जिसमें इतने कम दिन में फैसला आया है। युवक और उसकी मां घटना के बाद से ही जेल में हैं। सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा थाना क्षेत्र की रहने वाली बच्ची अपने दादा-दादी के साथ पीपीगंज इलाके के एक गांव में शादी समारोह में ...