नोएडा, मई 28 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिला न्यायालय ने ढाई वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी के मामले में आरोपी सत्यवीर सिंह की जमानत याचिका को खारिज कर दिया। मामला नोएडा सेक्टर 39 थाना क्षेत्र का हैअभियोजन पक्ष के अनुसार घटना के दिन आरोपी पड़ोसी सत्यवीर सिंह ने वादी की ढाई साल की बच्ची के साथ घिनौना काम किया था। घटना के समय वादी अपने घर गया हुआ था, जबकि उसकी पत्नी अपने काम पर गई थी। घर में बच्चे अकेले थे। इसी बीच आरोपी ने मौके का फायदा उठाया और घटना को अंजाम दिया। इस मामले में बच्ची के पिता की तरफ से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि आरोपी ने किसी का शारीरिक या मानसिक यौन शोषण नहीं किया है। अदालत ने केस डायरी और सभी संबंधित दस्तावेजों का अवलोकन क...