इटावा औरैया, मई 16 -- ​इटावा। जसवंतनगर तहसील परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन चल रहा था, जहां पीड़ित और फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों के सामने कतारबद्ध थे। मंच पर एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी और सीओ आयुषी सिंह मुस्तैदी से लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। लेकिन तभी सूचना आई कि ​बढ़पुरा थाना क्षेत्र में छह साल की मासूम के साथ दरिंदगी हुई है। सूचना जैसे ही एसपी सिटी और सीओ के पास पहुंची, समाधान दिवस की कार्रवाई वहीं थम गई। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए दोनों अधिकारियों ने फाइलों को बंद कर वे तुरंत अपनी कुर्सियों से खड़े हो गए। यह भी पढ़ें- नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को आजीवन कारावास आनन-फानन में तहसील परिसर में सायरन गूंज उठे और अधिकारियों का काफिला भारी पुलिस बल के साथ सीधे घटनास्थल की ओर दौड़ प...