फतेहपुर, जनवरी 6 -- थरियांव। क्षेत्र के एक गांव निवासिनी महिला ने पुलिस से शिकायत की थी। बताया था कि घर के सदस्य घर में नहीं थे, सात वर्षीय मासूम घर में था। आरोप लगाया कि पड़ोसी युवक सात वर्षीय मासूम को बहला फुसलाकर ले गया और कुकर्म की घटना को अंजाम दिया था। मां की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...