बदायूं, जून 7 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बालक के साथ अश्लील हरकतें की का आरोप लगाया था। घटना का विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया और मारपीट हुई। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि एक 16 वर्षीय किशोर पड़ोस के आठ वर्षीय बालक को अपने घर ले गया। आरोप है कि वहां उसने बालक के कपड़े उतरवाकर उससे अश्लील हरकतें की। किसी तरह बालक वहां से निकलकर घर पहुंचा और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद बालक के पिता ने आरोपी किशोर को बुलाकर फटकार लगाई। आरोप है कि इसकी जानकारी होने पर आरोपी पक्ष के लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंच गए और विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें बालक भी घायल हो गया। घटना को लेकर पहले कोई शिकायत नहीं की गई थी।इस...