खगडि़या, मार्च 2 -- खगड़िया, नगर संवाददाता जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मथार दियारा में गंगा नदी में रविवार को डूबने से बालक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि 15 वर्षीय सन्नी कुमार अपने पांच भाई बहनों में सबसे छोटा था। परिजनों ने बताया कि वह रविवार को भैंस को लेकर नदी में गया हुआ था। इसी दौरान जैसे ही वह डूबने से एक अन्य बालक को बचाने में गहरे पानी में चला गया। वहां पर मौजूद बच्चों ने हल्ला किया। इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से परिजनों ने खोजबीन शुरू की और लगभग दो घंटे तक कड़ी मशक्कत करने के बाद महाजाल के माध्यम से शव को निकाला गया। इधर घटना के बाद परिजनों में मातम छाया हुआ है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आसपास के घरों में भी चूल्हे नहीं जले। हर कोई मासूम बच्चे की मौत के सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पा र...