उन्नाव, सितम्बर 22 -- पुरवा, संवाददाता। छह वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने वाले युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट आदेश पर जेल भेजने का दावा किया है। बतातें चलें कि नगर के एक मोहल्ला की रहने वाली पीड़ित मां के मुताबिक बीती देर रात उसकी छह वर्षीया बेटी घर में सो रही थी। तभी पड़ोसी परवेज उर्फ अट्टू चुपचाप घर में घुस आया और बेटी को उठा ले गया और उसके कपड़े उतार कर उसके संग छेड़छाड़ बाद दुष्कर्म करने लगा। बेटी के चिल्लाने पर जागे परिजनों के शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। घटना को लेकर पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को मंगलवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट आदेश पर जेल भेज दिया है। कोतवाल भुवन सिंह मौर्य ने बताया कि आरोपी को छेड़छाड़ व दुष्कर्म ...