मासूम लापता, तलाश में जुटी पुलिस
गंगापार, मई 3 -- कौंधियारा थाना क्षेत्र के नौगवां गांव में शनिवार शाम पांच वर्षीय आशुतोष कुमार के लापता होने से हड़कंप मच गया। पिता सरदार पटेल के अनुसार बच्चा घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हो गया। देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने आसपास खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सूचना फैलते ही ग्रामीण भी खेतों, बागों व तालाबों में तलाश में जुट गए। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए हर पहलू की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.