मासूम भांजी के साथ युवती लापता
फतेहपुर, जून 27 -- फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गांव से एक युवती अपनी सात वर्षीय भांजी को साथ लेकर घर से निकली और वापस नहीं लौटी। गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री 25 जून की सुबह करीब 11 बजे अपनी सात वर्षीय नातिन को साथ लेकर मवई जाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक दोनों के वापस न आने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरु की है। यह भी पढ़ें- मोबाइल के लिए बहन-भाई में कहासुनी, बहन लापता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.