बस्ती, अप्रैल 21 -- बस्ती, निज संवाददाता। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के दुबौला में घर के बाहर खेल रहे बच्चों की पिटाई का मामला सामने आया है। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के दुबौला निवासी मिथिलेश शुक्ला पत्नी स्व. महेश शुक्ला ने तहरीर देकर बताया है कि उनके बच्चे घर के बाहर दरवाजे के पास खेल रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पुरानी बात को लेकर उनके देवर व देवरानी ने बेटे रुद्र और बेटी रिया को अपशब्द कहा। बच्चों ने मना किया तो उन्हें लात-मुक्के व डंडे से मारापीटा। इस दौरान बेटे के सिर में गंभीर चोट आई। बच्चों की रोने की आवाज सुनकर बाहर निकली तो देवर व देवरानी धमकी देते हुए भाग गए। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, आठ पर मुकदमा पुलिस ने आरोपी दिलीप व उसकी पत्नी गीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की जांच एसआई विवेकानंद तिवारी को सौंपी गई है।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.