मासूम बेटे संग महिला ने निगला जहर, दोनों की मौत
कौशाम्बी, जुलाई 5 -- कोखराज थाना क्षेत्र के पांडेयमऊ गांव स्थित मायके में एक महिला ने रविवार दोपहर पहले अपने मासूम बेटे को जहर खिलाया। इसके बाद खुद भी जहर निगल लिया। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की वजह फिलहाल साफ नहीं है लेकिन चर्चा रही कि पति से फोन पर विवाद के बाद महिला ने आत्मघाती कदम उठाया। कोखराज के तकीपुर राला गांव का धनराज गुजरात के सूरत शहर में प्राइवेट नौकरी करता है। पांच साल पहले उसकी शादी पांडेयमऊ की सुंदरी देवी उर्फ सुमरी से हुई थी। बताया जाता है कि छोटी बहन की शादी में मायके आई सुंदरी देवी ने शनिवार दोपहर में अपने तीन साल के बेटे युवराज को जहर दे दिया। इसके बाद खुद भी जहर निगल लिया। मां-बेटे की तबीयत बिगड़ने पर परिवार वाले दोनों को लेकर मूरतगंज के निजी अस्पताल गए। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.