सीवान, मार्च 18 -- सीवान। मोतिहारी में मुठभेड़ में शहीद जवान श्रीराम यादव के अंतिम संस्कार के समय उस समय सबकी आंखें नम हो गईं जब उसके चार साल के मासूम बेटे ने पिता को मुखाग्नि दी। वहीं , उधर शहीद के ग्रामीण देशभक्ति से संबंधित नारे लगा रहे थे। अंतिम संस्कार के समय पुरैना गांव के अलावा आसपास के गांवों के ग्रामीण व पुलिसकर्मी तथा प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में पहुंचे थे। शहीद के घर पर पार्थिव शरीर लाए जाने के पहले से ही एक चौकी पर सफेद चादर बिछाकर रखा गया था, जहां पर शव को रखा गया। वहीं पर सभी वरीय प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...