बागपत, जून 21 -- बागपत। चांदीनगर थाना क्षेत्र के खैला गांव में शनिवार दोपहर पति ने तीन साल के बेटे के सामने पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा कि मृतका बेटे को बेंगलुरू ले जाना चाहती थी, जबकि पति बेटे को अपने पास रखने की जिद पर अड़ा था। हत्या के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को कॉल कर हत्या की सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। खैला गांव के रहने वाले राहुल ने करीब छह साल पहले बिजनौर की रहने वाली मनीषा के साथ हरिद्वार में प्रेम विवाह किया था। तब दोनों हरिद्वार की एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। ग्रामीणों ने बताया कि प्रेम विवाह करने के बाद राहुल और मनीषा खैला गांव में रहने लगे। करीब दो साल तक गांव में रहने के बाद दोनों दिल्ली जाकर रहने लगे। राहुल भजनपु...