नवादा, अगस्त 8 -- परनाडाबर गांव में करंट से मां-बेटी की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, पहले तीन वर्षीया बेटी दुलारी कुमारी घर के पास खेलते हुए हाईटेंशन बिजली तार की संपर्क में आ गई और वहीं पर तड़पने लगी। यह देख उसकी मां रानी देवी उसे बचाने पहुंच गई, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- सड़क पर गिरे बिजली की तार से चिपक तड़पने लगी 3 साल की बच्ची, बचाने आई मां की दर्दनाक मौतघटनास्थल की स्थिति ग्रामीणों के मुताबिक तार कब गिरा, इसकी जानकारी नहीं है। लोगों ने संभावना जताई कि चंद मिनटों पहले ही तार टूटकर गिरा होगा। जैसे ही उन लोगों को जानकारी मिली कि मां-बेटी बिजली तार की चपेट में आ गई, वैसे ही लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने लाठी-डंडे की मदद से दोनों को तार के संपर...