मऊ, अप्रैल 28 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कुंवरपुरवा में बीते 23 अप्रैल को खनन माफिया के ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से मासूम बालिका की मौत हो गई थी। इस मामलें में मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी चालक को बौला पुल के पास से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की। कुंवरपुरवा निवासी रामप्रवेश राजभर की 6 वर्षीय पुत्री डिंपल राजभर स्कूल से लंच में घर आ रही थी। उसी दौरान खनन माफिया के ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई थी। जिससे मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया था। उधर घटना से आहत परिजन और ग्रामीण दुबारी और खनन माफिया के साठगांठ का आरोप लगाते हुए आक्रोशित हो उठे। घटना की जानकारी के बाद सीओ अंजनी कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ...