जौनपुर, जून 25 -- सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात छह वर्षीय बालक के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़ित के पिता ने बुधवार को तहरीर देकर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। गांव में मंगलवार को बारात आई थी। उसी दौरान गांव के 35 वर्षीय युवक ने बालक को बहला-फुसलाकर गांव के बाहर ले जाकर दुष्कर्म किया। बालक की हालत खराब होने लगी। वह घर आकर रो रोकर परिजनो को बताया। परिजनों ने डायल 112 को सूचना दिया। पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना स्थल की जांच की। बुधवार को पीड़ित के पिता ने थाने पर युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके बालक को मेडिकल मुआयना के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...