रुडकी, मई 19 -- रुड़की। रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम पांच वर्षीय बालक अकेला बैठा मिला। जीआरपी को पूछताछ के बाद पता चला कि बच्चे के माता-पिता चंडीगढ़-रामनगर एक्सप्रेस ट्रेन में बैठकर आगे निकल गए हैं। इसके बाद लक्सर जीआरपी को सूचना देकर ट्रेन में परिजनों की तलाश कराई। मुरादाबाद निवासी शहजादे आलम ने बच्चे को अपना बेटा बताया। परिजनों को रुड़की बुलाकर बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...