मासूम बच्चे को गोली मारने के आरोपी किशोर के ताऊ ने किया सुसाइड
बुलंदशहर, मार्च 12 -- नगर क्षेत्र में बीते दिनों हर्ष फायरिंग में मासूम बच्चे को गोली मारने के आरोपी किशोर के ताऊ ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। जहरीला पदार्थ खाने के बाद पीड़ित व्यक्ति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया था। नोएडा के एक अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। गौरतलब है कि 19 फरवरी को नगर क्षेत्र के सुनारों वाली गली में हर्ष फायरिंग के दौरान 8वर्षीय बालक को सिर में गोली लग गई थी। इस मामले में सुनारो वाली गली के ही एक व्यक्ति रिंकू पर उकसाने और उसके 16 वर्षीय नाबालिग पुत्र पर गोली चलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर उनका चालान कर दिया था। घायल बालक का अभी भी नोएडा के एक अस्पताल में उपचार चल रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.